गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्लैकमेल कर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति को युवती की न्यूड वीडियो दिखाकर सेक्सटर्सन में फंसाने के बाद करीब 15 लाख की ठगी करने के एक आरोपी को पुलिस ने कामां थाना अंतर्गत गाब बगीची, सुनेहरा से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 5 महीने पहले सीनियर सिटीजन को उसके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात वीडियो कॉल के जरिये एक युवती की न्यूड पिक्चर कुछ सेकेंड के लिए दिखाई गई। कुछ दिन बाद राहुल शर्मा नामक व्यक्ति ने खुद को यूट्यूब केयर से बोलना बताते उनको वॉट्सऐप नंबर पर एक शॉट वीडियो भेजी।वीडियो नहीं हटवाने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।
आरोपी ने वीडियो हटवाने के बहाने पहली बार में 25 हजार लिए। फिर अन्य व्यक्तियों ने अलग-अलग नंबरों से स्पेशल पुलिस अधिकारी बनकर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही लड़की की आत्महत्या का प्रयास की एक पिक्चर वॉट्सऐप पर भेज कर अलग-अलग बैंक खातों में डरा धमकाकर एवं सामाजिक बदनाम करने का दबाव बनाकर कुल 14 लाख 99 हजार 800 रूपए ट्रांसफर करवाएं। जाँच में पता चला कि कयूम मेव (25) निवासी बगीची, सुनेहरा थाना कामां इस ठगी का मास्टरमाइंड है जिसे कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *