भरूच : गुजरात के भरूच जिले के वागरा क्षेत्र में समुद्र के पानी में डूब जाने से दो पुरुष और चार लड़कियों सहित छह लोगाें की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वागरा तालुका के मुलेर गांव निवासी आठ लोग शुक्रवार की शाम गंधार गांव के निकट समूद्र किनारे घूमने और समुद्र देखने गए थे। इसी बीच, अचानक सभी समुद्र के पानी में डूब गए। देर रात आठ लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। उनमें से छह लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गयी तथा दो किशोरियों को बचा लिया गया। मृतकों की पहचान राजेशभाई छ. गोहिल (37), आर्याबेन रा. गोहील (02), योगेशभाई उर्फ दशरथभाई दि. गोहिल (20), बलवंतभाई जा गोहिल की दो पुत्री तुलसीबेन (20) और रिंकलबेन (18), हेमंतभाई डाॅ मकवाणा की दो साल उम्र की पुत्री जानवीबेन के रूप में की गयी है। अंकिताबेन (16) और किंजलबेन (14) को बचा लिया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी थी।
