चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने शनिवार को एक कार में अवैध रूप से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरेंद्र सोडा ने बताया कि आज सुबह हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की ओर से आई एक अल्टो कार को रूकवाकर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया एवं कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट पर 21 पैकेटों में गांजा भरा मिला जिसका कुल वजन 105 किलो निकला। पुलिस ने कार में सवार भीलवाड़ा जिले के आसींद थानांतर्गत जोधा का खेड़ा निवासी गोपाल गुर्जर एवं करेड़ा थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा निवासी मूलसिंह राठौड़ को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
