गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटाखा विस्फोट से तीन की मौत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज में रविवार की रात एक घर में रखे अवैध पटाखा फटने से एक ही परिवार के तीन लोग मारे गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस घर में अवैध पटाखा रखा गया था, वहां रहने वाले परिवार के तीनों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बजबज ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस बल की एक टुकड़ी तैनात की गई है और अवैध पटाखों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और बाद में दो अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस अपराध के मास्टरमाइंड ने भी कटक के एक नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *