नई दिल्ली : अमेजन इंडिया ने आज देश के 60 से अधिक शहरों में अपनी फुल बास्केट ग्रॉसरी सर्विस अमेजन फ्रेश के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अमेजन फ्रेश ऐप-इन-ऐप अनुभव में ग्राहकों को रोजमर्रा के सामानों के साथ ही फल, सब्जी, चिल्ड प्रोडक्ट, ब्यूटी, बेबी, पर्सनल केयर और पेट प्रोडक्ट सहित किराने की वस्तुओं की विशाल रेंज पेश करेगा। इन शहरों में ग्राहक आकर्षक वीकेंड सेल, हर महीने की पहली से सातवीं तारीख तक सुपर वैल्यू डेज और पसंदीदा टाइम स्लॉट पर डिलीवरी की सुविधा के जरिए किराने से जुड़ी सभी जरूरी वस्तुओं पर वैल्यू ऑफर्स का लुत्फ उठा सकेंगे।
अमेजन फ्रेश के प्रमुख श्रीकांत श्री राम ने कहा, “अमेजन फ्रेश एक वन स्टॉप ऑनलाइन डेस्टिनेशन है जो ग्राहकों को विशाल संग्रह, बेजोड़ कीमत और सुविधाजनक शॉपिंग जैसे लाभ प्रदान करता है। हम अपने ग्राहकों की सेवा करने और ‘एवरी थिंग’ और ‘एवरीडे’ स्टोर बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेजन फ्रेश के इस विस्तार के साथ, भारत भर के ग्राहक घर पर बैठकर बेहतरीन क्वालिटी वाले ताजे फल और सब्जियां खरीद सकेंगे। इस सीजन में हमें मौसमी उत्पादों जैसे आम और गर्मी के मौसम से जुड़े प्रोडक्ट की जबर्दस्त मांग देखने को मिली है। हम देश भर में अपने बढ़ते ग्राहक आधार को सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
अमेजन डॉट इन मुफ्त शिपिंग की सुविधा प्रदान करता है, जिसके तहत 249 रुपये से अधिक के सभी ऑर्डर पर ग्राहकों को मुफ्त डिलीवरी की सुविधा प्राप्त होती है। ग्राहक सुपरसेवर डील का भी लाभ उठा सकते हैं। ये डील उन्हें महीने का समान खरीदते समय अधिक बचत करने में मदद करेंगी। बड़ी बचत, उत्पादों का विशाल संग्रह, और एक ही ऑनलाइन जगह पर तेज और सुविधाजनक डिलीवरी के विकल्पों के अलावा, अमेजन फ्रेश किराने के लिए एक समर्पित ऐप-इन-ऐप और पर्सनल विजेट जैसे बाय अगेन और रिमाइंडर जैसे खास फीचर्स मिलते हैं, जो ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव को और भी आसान बना देते हैं।
अमेजन फ्रेश ने हाल ही में एक अभियान, “नहीं तो महंगा पड़ेगा” लॉन्च किया है। यह अभियान बताता है कि अमेजन फ्रेश प्रोडक्ट का विशाल संग्रह, शानदार बचत, सेलर्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी वाले प्रोडक्ट और पसंदीदा डिलीवरी स्लॉट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
60 से अधिक शहरों में पहुंचा अमेजन फ्रेश
