गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में उछाल

मुंबई : अमेरिका में ऋण सीमा वार्ता से पहले वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज और टेक समेत 16 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ता हुआ तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 234 अंक की उड़ान भरकर 61963.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 110 अंक उछलकर 18314.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.73 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,342.32 अंक पर स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत चढ़कर 29,868.97 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3788 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1770 में तेजी जबकि 1847 में गिरावट रही वहीं 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 34 कंपनियां हरे जबकि 15 लाल निशान पर रही वहीं एक स्थिर रहा।
बीएसई में वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और दूरसंचार समूह की 0.36 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 16 में लिवाली हुई। इस दौरान आईटी 2.15, कमोडिटीज 1.47, सीडी 0.29, ऊर्जा 0.58, एफएमसीजी 0.39, हेल्थकेयर 1.20, इंडस्ट्रियल्स 0.65, यूटिलिटीज 1.27, ऑटो 0.32, कैपिटल गुड्स 0.93, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.77, धातु 0.56, तेल एवं गैस 0.97, पावर 0.58, रियल्टी 0.71 और टेक समूह के शेयर 1.69 प्रतिशत मजबूत रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन हाउस के अध्यक्ष केविन मैकार्थी ऋण सीमा पर बातचीत के लिए अंतिम समयसीमा से करीब दो सप्ताह पूर्व सोमवार को मुलाकात करेंगे। इसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग 1.17, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.76 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.17 प्रतिशत फिसल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *