गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूरत में अवैध गांजा बरामद

सूरत : गुजरात में सूरत शहर के कतारगाम क्षेत्र में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर गुणातीत नगर रेलवे लाइन के पास सूरत महानगर पालिका के पे एंड यूज शौचालय के निकट पुराने कंडम शौचालय में देर रात तलाशी ली गयी। इस दौरान वहां रखी टंकी में छुपा कर रखा 100 किलोग्राम 920 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर लिया गया। जब्त गांजा की कीमत 10,09,200 रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *