गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सोमवार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार एक ट्वीट में बताया कि पुलिस ने महफूज उर्फ ​​विशाल खान, मंजीत सिंह उर्फ गुरी, अंकित और गोल्डी को गिरफ्तार कर उनसे छह पिस्तौल और 26 कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में हत्या के प्रयास, कार चोरी, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट आदि सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यादव ने कहा कि इन शूटरों को बिश्नोई ने अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर हमला करने का काम सौंपा था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान ने बताया कि आरोपी महफूज उर्फ ​​विशाल छह पिस्तौल की बरामदगी के मामले में वांछित था, जिसमें उसके सहयोगी नितीश राणा को ढकोली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि वह मौके से फरार होने में सफल रहा था।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 384 ,120-बी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *