गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में रविवार रात एक पूर्व ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रामकोला थानांतर्गत खोटही गांव के पूर्व प्रधान रामहरख यादव की रविवार की रात्रि उस समय हत्या हुई जब वे एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। उन पर सुनियोजित ढंग से सुनसान जगह पर घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होने बताया कि परिजनों ने इस मामले में दो पूर्व प्रधान प्रतिनिधियों और कुछ लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दिया हैं। पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने रात्रि में घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *