अजमेर : राजस्थान में अजमेर के क्लाक टावर थानाक्षेत्र के तोपदड़ा स्थित सुभाष कालोनी में मकान से आज एक महिला का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका ललिता कंवर (45) पत्नी वीरेंद्र सिंह है जो अपने मकान का किराया , किरायदारों से लेने आया करती थी। पति की पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतका के सिर पर चोट के निशान मिलने से ये माना जा रहा है कि मृतका ललिता किराया वसूलने आई होगी और किसी किरायेदार से विवाद में मारपीट के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया हो। मृतका का शव दो से तीन दिन पुराना है। सूचना पर थानाप्रभारी महावीर प्रसाद मौके पर पहुंचे और एफएस.एल. टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किये। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को जेएलएन की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा कर मृतका के परिजनों को अलवर सूचना भेज दी है।
