गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीएम मनोहर ने महेन्द्रगढ़ जिले में 3 दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का किया आगाज़

गौरवशाली भारत | संवाददाता

नारनौल | हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने 3 दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम की बुधवार से शुरूआत की। सबसे पहले गोद बलाहा कलां गांव में लोगों से संवाद किया। इस मोके पर कार्यक्रम में पहुंचे 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम लाने पर प्रोत्साहित किया साथ ही बच्चों को उनके जन्मदिन पर पुरस्कृत किया। साथ ही गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का उद्घाटन किया। अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को समेटे महेंद्रगढ़ जिले में जनसंवाद श्रृंखला के कार्यक्रमों के तहत निरन्तर जनता के बीच पहुंचते हुए निजामपुर के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने इस गाँव में सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। सीएम मनोहर लाल ने कहा – न खर्ची, न पर्ची और न ही अर्जी, हमारी सरकार में मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से प्रतिभाशाली को नौकरी प्रदान की जाएगी। निजामपुर में जनसंवाद के दौरान एक ग्रामवासी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछली सरकारों में नौकरी चंडीगढ़ से चलती थी और निजामपुर आते-आते ख़त्म हो जाती थी।

बता दें कि, मुख्यमंत्री 24 से 26 मई तक 3 विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। आज नांगल चौधरी विधानसभा के गांव बलाह कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, निजामपुर के व्यामशाला में व गांव मौसनुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम शामिल हुए। इसी प्रकार 25 मई को नारनौल विधानसभा के गांव ढाणी बाठोठा स्थित मंडलाना के ज्ञान केंद्र में व गांव सिहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। 26 मई को महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव नांगल सिरोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, बवानियां में खेल का मैदान नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सतनाली के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *