गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एडीइइओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक व्यूरो ने प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एलिमेंट्री एज्युकेशन ऑफिसर को आज आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार एज्युकेशन ऑफिसर सुनील अग्रवाल ने एक अध्यापक से उसकी नौकरी से सम्बंधित आदेश निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश पर जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी करने बाले परिवादी के भरतपुर में कार्यग्रहण करने पर शिक्षाधिकारी रामेश्वर दयाल बंसल ने 28 अगस्त 2022 को उसकी नौकरी से सम्बंधित एक लेटर निकाला, जिसमें टीचर को उसका प्रोविजनल पीरियड दोबारा सर्व करने के लिए कहा गया। वह आदेश दोबारा 10 मई 2023 को निकाला गया।

तब थर्ड ग्रेड टीचर दोनों आदेश लेकर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां उसने एज्युकेशन ऑफिसर सुनील अग्रवाल को दोनों ऑर्डर दिखाए। आरोपी अग्रवाल ने कहा की वह संशोधित आदेश निकाल देंगे। उसकी एवज में उसे 8 हजार रुपये चाहिए। क्योंकि कार्यालय की कुर्सियां खराब हो गईं हैं उन्हें नई कुर्सी लानी है। जिसके बाद परिवादी ने भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर में शिकायत की जो 19 मई को धौलपुर पहुंची। जिसके बाद परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। धौलपुर ब्यूरो की टीम ने बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एलिमेंट्री एज्युकेशन ऑफिसर को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *