गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवादित पर्चे के मामले में गृह मंत्री के निर्देश

भोपाल : मध्यप्रदेश के इंदौर में विवादित पर्चे बांटे जाने के मामले में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए हैं। जिन लोगों ने भी परचे फेंककर भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश की है, उन सब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले कल इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी गई थी। इसी क्रम में कल इंदौर में उपस्थित डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया था कि विवादित पर्चे बांटने का मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद धारा 153 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंदौर की कुछ अल्पसंख्यक बस्तियों में पिछले दिनों विवादित प्रकार के पर्चे ‘खुला खत’ के नाम से बांटे गए थे। इन पर्चों में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया गया था कि आरएसएस और बजरंग दल हर साल 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को ‘काफिर’ बनाकर उनकी इज्जत को तार-तार करना चाहते हैं। अमरावती शहर की 800 से ज्यादा मुस्लिम लड़कियां इस प्रकार ‘काफिर’ हो चुकी है। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) के जरिए और स्कूल और कॉलेज में आपको दोस्ती के बहाने फंसाया जाता है। इसी क्रम में उनसे कहा गया था, ‘बहन तू शिकार ना बनना, भगवा लव ट्रैप में ना फंसना।’ इस मामले में पुलिस तक शिकायत पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *