गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता को गुमराह करने के प्रयास करती है भाजपा

बालाघाट : कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी जनता को प्रलोभन देकर लगातार गुमराह करने के प्रयास करती रहती है। कमलनाथ बालाघाट जिले के परसवाड़ा में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के 28 सांसद फिलहाल छिपे हुए हैं, क्योंकि 4 वर्षों में उन्होंने कोई कार्य नहीं किया। विकास यात्रा का जगह-जगह विरोध होने से भाजपा एवं उनके जनप्रतिनिधियों की पोल खुल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आज हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं खस्ताहाल हो चुकी हैं।

भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि कोई ना कोई प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को 18 वर्षों तक बहनों, किसानों की परेशानियां और बेरोजगारी याद नहीं आईं। चुनाव के पहले सब घोषणा की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का संगठन लगातार जनता के संपर्क में बना हुआ है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को प्रदेश भर में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *