गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में बारिश से तापमान में गिरावट

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के साथ-साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 27-28 मई को कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर गरज के साथ हल्की बारिश के अनुमान हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर 29-30 मई को ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के साथ-साथ, हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम अधिकारियों ने बताया कि बदलते मौसम के दौरान, किसानों को सभी कृषि कार्यों को स्थगित करने की भी सलाह दी है। फिलहाल, यहां बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं जबकि दिन के तापमान में 6-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में रात का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर और इसके आसपास के इलाकों में हुई वर्षा के कारण मौसम ठंडा हो गया, जिससे पर्यटक गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, आज सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में 6.6 मिमी, काजीगुंड में 11.6 मिमी, पहलगाम में 20.1 मिमी, कोकेरनाग में 21.0 मिमी, कुपवाड़ा में 5.9 मिमी और गुलमर्ग में 7.8 मिमी तक वर्षा हुई।
आईएमडी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि काजीकुंड का न्यूनतम तापमान पिछली रात 12.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा, पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 9.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले का तापमान पिछली रात के 12.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उत्तरी कश्मीर क्षेत्र के लिए यह सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि कोकेरनाग का तापमान पिछली रात 11.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *