गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज खेड़लिया के राजस्व निरीक्षक लालाराम कुमावत को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार, खेड़लिया निवासी देबीसिंह राजपूत को अपने खेत पर पत्थरगढ़ी करवानी थी। इसके लिए उन्होंने बनेड़ा पंचायत के खेड़लिया के गिरदावर लालाराम कुमावत से संपर्क किया। कुमावत ने इस कार्य के लिए देबी सिंह से 6 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। सिंह, गिरदावर को रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसके चलते उन्होंने एसीबी में शिकायत दी।
ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इस दौरान गिरदावर कुमावत ने 2 हजार रुपये परिवादी से बतौर रिश्वत प्राप्त कर लिये। शेष राशि गुरुवार को देना तय हुई। ब्यूरो ने ट्रैप की योजना तैयार की। आज गिरदावर लालाराम, परिवादी देबीसिंह के खेड़लिया स्थित निवास पर पहुंचा, जहां गिरदावर ने देबी सिंह से जैसे ही तीन हजार रुपये की रिश्वत ली। गिरदावर लालाराम को रिश्वत राशि सहित गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *