गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

कुआलालंपुर : भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शुक्रवार को चीन की झांग यी मान को मैराथन मुकाबले में हरा कर मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने निचली रैंकिंग की चीन को 21-16, 13-21, 22-20 से हराने में एक घंटा 14 मिनट का समय लिया। सिंधु ने इस साल के शुरू में ऑल इंग्लैंड ओपन में 18वीं रैंकिंग के झांग से 32वें राउंड में हार का बदला लिया। वह शनिवार को सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त और दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी।
उधर, पुरुष एकल स्पर्धा में एच एस प्रणय ने जापान के केंटा निशिमोटो को 25-.23, 18-21, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के क्रिस्टियन आदिनाता से होगा, जिन्होंने किदांबी श्रीकांत को हराया था। प्रणय युवा आदिनाता के खिलाफ इससे पहले कभी नहीं खेले है। आदिनाता ने पिछले साल ही सीनियर स्तर पर खेलना शुरू किया था। 57 मिनट तक चले मैच में श्रीकांत ने आदिनाता के खिलाफ पहला गेम जीत लिया, हालांकि बाद के दो मुकाबलों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा। आदिनाता ने श्रीकांत के खिलाफ 21-16, 16-21, 11-21 से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *