- स्वर्गीय अनिल गुर्जर की द्वितीय पुण्यतिथि पर ग्राम्य नागरिकों ने किया रक्तदान
- शिविर में देर शाम तक लगभग 151 यूनिट तक रक्त किया गया एकत्रित
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। ग्राम जैनपुर के पंचायत भवन में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे स्वैच्छिक रकत्दान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय अनिल गुर्जर की द्वितीय पुण्यतिथि पर ग्राम्य नागरिकों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्राम्य नागरिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं और शिक्षण संस्था प्रमुख ने रक्तदान किया। गौरवशाली भारत द्वारा दोपहर करीब सवा बारह बजे शिविर में विजिट करने तक 65 यूनिट लिया गया था। गाँव में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी रक्तदाताओं ने जोश एवं उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। उसके बाद मिली जानकारी अनुसार शिविर में देर शाम तक लगभग 151 यूनिट तक रक्त एकत्रित किया गया।

बता दें कि बिते वर्ष युवा नेता और युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रमुखों ने पहला शिविर राजस्थान स्थित कोटपुतली में लगाया था। इस वर्ष गाँव जैनपुर में स्वर्गीय अनिल गुर्जर की द्वितीय पुण्यतिथि पर गाँव के नजदीक पंचायत भवन परिसर में लगाया गया।

स्वैच्छिक रकत्दान की महिमा को लेकर कई गणमान्य स्वजनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रक्तदान को महादान बताया साथ ही रक्तदाताओ के सराहनीय कार्य की सराहना की। साथ ही इस शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मिली जानकारी अनुसार नाम नीचे दर्शाए गए हैं।

शिविर के सफल आयोजन में इन लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
सरपंच रुड़मल, राजाराम गोलवा, एडवोकेट महेंद्र चंदेला, पार्षद महेंद्र टहला, प्रदीप शर्मा, दया गुज्जर, रम्मी लूजोता, टीम अशोक भडाणा, मनोज भडाणा ठेकेदार, अमित खुर्दी, निरंजन सरपंच, विक्रम मौसमपुर, विक्रम लूजौता, नरेश कटारिया, रचित बाबू, अरुण लुजौता, सुनील मौसमपुर, भजनलाल रायपुर, राकेश नेता नायन, कृष्ण डेलिगेट, सुरेंद्र बिहारीपुर, संजय सरपंच, केंद्र पंच, दशरथ, अभय सिंह चेयरमैन, सरवन मास्टर, उदय सिंह, संजय फौजी, विजय सेठ, इंद्रपाल जैनपुर, मुन्ना गुर्जर, संजय जैनपुरिया, बलराम, कृष्ण, सतवीर नेता, हंसराज हंस, सुमेर, जितेंद्र नंबरदार, कृष्ण नाड, अशोक नाड, सतीश नाड, सुभाष, रोशन ठेकेदार, रामसिंह देवा, भीम पंच, संदीप गुरु, अर्जुन बाबू, रमेश, युवा नेता सिद्धार्थ, सतीश, फौजी छापड़ा, राजन गुर्जर, शेरसिंह, सुंदर, पिंटू, लोकेश, दीपक, संजय कालबा, लखन, पवन जैनपुर, अश्वनी जैनपुर समेत अन्य स्वजन रक्तदान शिविर में सहभागिता दर्ज की।
