गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली बिलों के बकाए भरने के लिए ओटीएस की घोषणा

चंडीगढ़ : भगवंत मान ने शुक्रवार बिजली बिल न भरने के कारण डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त निपटारा योजना (ओ.टी.एस.) की घोषणा की है। मान ने कहा कि आर्थिक मजबूरियों के कारण जिनके कनैक्शन काटे गए थे या फिर जोड़े नहीं जा रहे थे, उनको सुनहरी मौका मिले। यह योजना तीन महीनों के लिए हर वर्ग के उपभोक्ता ख़ास तौर पर औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. की सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं ख़ास तौर पर औद्योगिक उपभोक्ताओं जिनके कनैक्शन आर्थिक मजबूरियों के कारण बिल जमा न करवाने के कारण काटे हुए थे या बकाया रकम क्लीयर न होने के कारण कनैक्शन फिर जोड़े नहीं जा रहे थे, उनको एक सुनहरी मौका देते हुए पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा ओ.टी.एस. तीन महीनों के लिए चालू की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ओ.टी.एस. के अधीन बिलों की बकाया रहती डिफॉल्टिंग रकम पर देरी से अदायगी पर ब्याज नौ प्रतिशत की साधारण दर के हिसाब से लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कनैक्शन काटने की तारीख़ से कनैक्शन जोडऩे की समय-सीमा छह महीने या इससे कम है तो कोई भी फिक्स्ड चार्जिज़ नहीं लिए जाएंगे। यदि कनैक्शन काटने की तारीख़ से कनैक्शन जोडऩे की समय-सीमा छह महीने या इससे अधिक है तो तय दरें केवल छह महीनों के लिए ही ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *