केलांग : हिमाचल प्रदेश में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 427 किलोमीटर लंबे मनाली लेह मार्ग पर 29 मई यानी सोमवार से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही आरंभ हो जाएगी। यह जानकारी लाहौल स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने शुक्रवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारालाचा दर्रे पर लगातार हो रही बर्फबारी व खराब मौसम के कारण ओड इवन व्यवस्था के तहत एक दिन दारचा से लेह की ओर जबकि दूसरे दिन लेह से दारचा की ओर वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिले में पर्यटन सीजन प्रभावित न हो इसके लिये होटल एसोसिएशन की मांग पर 29 मई से मनाली लेह मार्ग पर दोतरफा वाहनों की आवाजाही के लिये खोल दिया जाएगा।
राहुल कुमार ने बताया कि होटल एसोसिएशन की मांग पर 29 मई सोमवार से खोलने का निर्णय लिया है लेकिन सूरजताल से भरतपुर तक आठ किलोमीटर में तँग सड़क को देखते हुए पुलिस की तैनाती के साथ वाहनों को आवाजाही होगी। उन्होंने बताया कि फोर बाई फोर व चेन लगे वाहन सुबह छह से नौ बजे के बीच दोनो तरफ सोमवार से जाने की अनुमति रहेगी।उपायुक्त ने लोगों व पर्यटको की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम को देखते शाम के बाद सफर न करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा जारी एडवाइजरी की भी अनुपालना भी सुनिश्चित बनाएं।
मनाली लेह मार्ग पर 29 मई से दोतरफा वाहनों को खोल दिया जाएगा
