गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैदराबाद मेगा ‘योग महोत्सव’ आज

नई दिल्ली : मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) शनिवार को हैदराबाद के एनसीसी परेड ग्राउंड में एक मेगा ‘योग महोत्सव’ आयोजित कर रहा है। हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के 25 दिन पूर्व ‘योग महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
तैयारियां की समीक्षा करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हजारों लोग एनसीसी परेड ग्राउंड में आयोजित स्वस्थ मन और शरीर के आंदोलन में शामिल होंगे, जहां वे साझा योग अभ्यास (कॉमन योग प्रोटोकॉल – सीवाईपी) करेंगे और मानवता की भलाई का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के लोगों के जबरदस्त उत्साह ने 21 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य उत्सव के लिए मंच तैयार कर दिया है।’’ मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग भारतमाला में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, तटरक्षक और सीमा सड़क संगठन की भागीदारी दिखेगी।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि योग महोत्सव की सफलता इस क्षेत्र में योग पर्यटन का केंद्र बनने के लिए आधार तैयार करेगी। इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल आम लोगों में योग के प्रति रुचि जगाना है, बल्कि यह उत्सव हैदराबाद को इस क्षेत्र में योग पर्यटन का केंद्र बनने में भी मदद करेगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *