गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस और नक्सली मुठभेड़, दो घायल

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के प्रतापपुर के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान और एक महिला नक्सली घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज हुयी मुठभेड़ में घायल जवान और महिला नक्सली को इलाज के लिए कांकेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जवानों का एक दल ग्राम मरकाचुआ की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान विकास सिंह और एक महिला नक्सली घायल हो गए। घायल महिला की पहचान नक्सली डिवीजन की सदस्य फगनी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *