गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाथियों के हमले में बच्ची समेत दो कालकवलित

भुवनेश्वर : ओडिशा के बालासोर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर जंगली हाथियों ने आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची सहित दो लोगों को कुचल कर मार डाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालासोर जिले के सोरो प्रखंड के सिंगखुंटा चित्रा सरलिया गांव में आठ साल की एक बच्ची को कुचल दिया । वहीं नयागढ़ जिले के राणापुर प्रखंड के कामगुरु-मयूरझलिया मार्ग पर एक मजदूर को हाथी ने कुचल कर मार डाला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात आठ हाथियों का झुंड सिंगखुंटा गांव में घुस गया। जब परिवार ने अपने घर के पिछवाड़े में एक हाथी को देखा, तो उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की। भगाने पर हाथी गुस्से में आ गया और घर में घुस कर सो रही बच्ची को कुचल डाला। बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक अन्य घटना में राणापुर प्रखंड अंतर्गत कामगुरु-मयूरझलिया मार्ग पर साइकिल से काम पर जा रहे तीन मजदूरों पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान दो मजदूर भागने में सफल रहे, जबकि तीसरे की कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नयागढ़ जिले के राणापुर प्रखंड अंतर्गत नातिम गांव के एस बेहरा के रूप में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *