गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पैसे देने मना करने पर की पिता की हत्या

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में शनिवार को पैसे देने से मना करने पर एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर बिंदकी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैयां निवासी मनी राम निषाद (55) हैंडपाइप के पास नहा रहे थे कि तभी उनका बेटा सुनील उर्फ गुड्डा पहुंचा और कुल्हाड़ी से अपने पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिये। सुनील तब तक प्रहार करता रहा जब तक बुजुर्ग पिता की जान नहीं निकल गयी। उन्होने बताया कि मृतक की मां ने पति की हत्या के लिये अपने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज रायी है। उनका कहना है कि उसका बेटा खेती बेचने के दवाब बना रहा था और आये दिन पैसों की मांग करता था। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *