गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले में आज विभिन्न हादसों में चार व्यक्तियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र मीनापुरा गांव में आज सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विनोद कुमार निवासी श्यामसिंहपुरा दौसा की मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को बगड़ तिराहे थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।
दूसरी घटना में अलवर के तिजारा थाना क्षेत्र अस्लीमपुर गांव में खेत के अंदर टिंडे की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय दवाई मुंह में जाने से जितेन्द्र यादव अचेत हो गया। जहां परिजन अचेत व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना में अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में रात की ड्यूटी कर शनिवार सुबह घर लौटते समय कार ने टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप कुमार जाटव 20 साल के युवक की मौके पर मौत हो गई।
एक अन्य घटना अलवर के ही गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र की चिड़वाई के समीप रूपारेल नदी के समीप लोगो को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना चिड़वाई सरपंच सुरेश कुमार को दी गई जिन्होंने तत्काल पुलिस थाना गोविंदगढ़ को इस घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान गोविंदपुरा निवासी महावीर के रूप में हुई। जो कि मानकी स्थित क्रेशर पर काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *