गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दलित युवक को कट्टे की नोक पर बंधक बनाया

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर उपखंड के गांव में नीमूचाना के एक दलित युवक को दो बदमाशो द्वारा बंधक बनाकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियो ंको बानसूर के गाव मोठुका से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसारबानसूर के गांव नींमूचाना के प्रदीप कुमार डूमोलिया को घर से बहला-फुसला कर कोटपूतली छोड़ने की बात कह कर ले गए।

आरोपी संदीप योगी निवासी मोठुका थाना बानसूर का दूसरा साथी आरोपी लाला राम मेघवाल निवासी कंवरपुरा थाना कोटपुतली का है। दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पीडित युवक को नंगा कर मारपीट कर वीडियो बनाया। फिरौती के नाम पर डेड लाख रुपए का एग्रीमेंट पर कराए। हस्ताक्षर नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *