दो की मौत एक घायल
पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोल्ही मुड़िया में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवेंद्रनगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह (37) अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने कल रात्रि गांव आए हुए थे। जन्मदिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
नरेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह (40) के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठे हुआ था। तभी भतीजे के द्वारा मौके पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। इस फायरिंग में नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह और एक वृद्धा को गोलियां लगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।
परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरे व्यक्ति को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का पन्ना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग और हत्या का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
