गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद

नागौर : राजस्थान में मकराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। इनसे चोरी की 15 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील पुरी (19) निवासी गोठ मागंलोद थाना रोल, रंजन गोदारा उर्फ रमेश (19) निवासी जाखली थाना मकराना, किशन कूंट (21) निवासी सुरतपुरा थाना मकराना, कपिल शर्मा (19) निवासी डोडवाङी थाना मकराना एवं महावीर सामरिया जाट (18) निवासी गिंगालिया थाना गच्छीपुरा जिला नागौर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पुलिस ने वाहन चोरी की 1 दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी महंगे कपड़े और मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी कर ग्रामीण क्षेत्र में कम कीमत पर बेच दिया करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *