गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एटीएस और एनआईए का संयुक्त ऑपरेशन

भोपाल : नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि प्रदेश के जबलपुर में की गई कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और मध्यप्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त कार्रवाई थी। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि जबलपुर की ये कार्रवाई एटीएस और एनआईए का एक संयुक्त अभियान था। मध्यप्रदेश की पुलिस आतंकी सोच वाले लोगों के लिए पेस्टिसाइड है।
उन्होंने बताया कि सैयद मसूद, अली मुहम्मद आदिल खान और मुहम्मद शाहिद नाम के तीन लोग पकड़े गए, जो आईएसआईएस के लिए काम करते थे। इस मामले की पूरी जांच एनआईए के पास है। एफआईआर भी उन्होंने ही की है। ये लोग स्थानीय मस्जिद में बैठक कर कट्टरता फैलाते थे। इन्होंने बिस्मिल्लाह नाम से एक समूह भी बनाया था। गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद से संबंधित कोई भी सोच मध्यप्रदेश में कुचल दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *