गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली करंट लगने से 6 की मौत

रांची : पूर्व मध्य रेलवे के झारखंड के धनबाद रेल मंडल के हावड़ा -नई दिल्ली रेल मार्ग पर धनबाद और गोमो स्टेशन के बीच निचितपुर रेल फाटक के पास करंट की चपेट में आने से मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मजदूर पोल गाड़ रहे थे और काम के दौरान पोल डगमगा कर 25000 वोल्ट के ओवरहेड तार से छू गया। इसके बाद करंट की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। इस घटना में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *