गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोल हंटर्स ने आर्डोर को रौंदा, खिताब पक्का

नई दिल्ली : गोल हंटर्स ने फुटबॉल दिल्ली सी-डिवीजन लीग में चैंपियनशिप की दावेदार मानी जा रही आर्डोर एफसी को सोमवार को 6-1 से पीटकर बी-डिवीजन में प्रवेश की पात्रता हासिल कर ली। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मैच में विजेता टीम के लिये नितिन ने दो और गौरव, यमन, अजय पाल और कुशाग्र ने एक-एक गोल जमाया। पराजित टीम का गोल चंदन ने किया। एक अन्य मुकाबले में एलायंस ने विक्रम (दो) और शिवम के गोलों से 90 मिनट्स को 3-1 से परास्त किया। पराजित टीम का गोल मोहित भंडारी ने जमाया।
इसी बीच, फुटबॉल दिल्ली सांस्थानिक लीग में दिल्ली सरकार ने मुकेश चन्याल के गोल से उत्तर रेलवे को एक गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में डीटीसी ने बैंक ऑफ इंडिया क साथ 2-2 से ड्रॉ खेलकर अंक बांट लिये। बैंक टीम के गोल आकाश और सागर ने जबकि डीटीसी के लिये विनोद और योगिंदर ने गोल किए। बैंक टीम के गोलकीपर सुनील दत्त ने कई सुंदर बचाव कर टीम की हार को टाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *