श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने सोमवार को कुपवाड़ा जिले में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की 20 दुकानों को सील कर दिया। एसआईए ने सोमवार को जिलाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई करते हुए कुपवाड़ा जिले में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित जमात-ए-इस्लामी की 20 दुकानें और जमीन को सील कर दिया। एसआईए के एक बयान में कहा गया है कि भूमि को सील कर दिया गया है और उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
एसआईए कश्मीर को अब तक जमात की 57 संपत्तियां अधिसूचित कर चुकी हैं। बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई से जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग में काफी कमी आने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि एसआईए द्वारा यह जांच बटमालू पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के संबंध में की जा रही है।
एसआईए ने जमात-ए-इस्लामी की दुकानें कीं सील
