ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जिले के विजयनगर क्षेत्र के एक दूरदराज के गांव से म्यांमार के एक नागरिक सहित चार नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर और उनके कब्जे से गोला बारुद , कुछ नकदी और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है।
चांगलांग जिला पुलिस ने सोमवार को कहा “नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ लगातार लड़ाई में, विजयनगर पुलिस और मजिस्ट्रेट ने महिला समूह और युवाओं की मदद से 27 मई को सुदूर विजयनगर क्षेत्र के होज़ुलो गांव से म्यांमार के एक नागरिक सहित चार नशीला पदार्थ के तस्करों और नशेड़ी लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ और गोला बारुद बरामद किया।
पुलिस ने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान 64 मील निवासी दुबे योबिन (40) , गांधीग्राम के जोयोहा योबिन (38), रामनगर गांव के अमन थापा (30) और म्यांमार के नागरिक योंगज़ी नांगसेंग (35) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों से लगभग 81.23 ग्राम मॉर्फिन नशीला पदार्थ , .22 गोला बारूद के पांच राउंड, 31,000 भारतीय रुपये और 15 सिरिंज बरामद किये गए।
विजयनगर में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद
