गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसीबी ने तीन लोगों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोल्हापुर संभाग ने मंगलवार को एक सहायक अधीक्षक, एक ड्राइवर और एक निजी एजेंट को शिकायतकर्ता से उसकी छुट्टी नकदीकरण प्रस्ताव फ़ाइल की मंजूरी के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
एसीबी के सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने वरुते से उसकी छुट्टी नकदीकरण प्रस्ताव फ़ाइल स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिसके लिए वरुते ने 30 हजार रुपये की मांग की। हालांकि, 25 हजार रुपये पर मामला तय होने के बाद, शिकायतकर्ता को शिंदे और निजी एजेंट को रिश्वत देने के लिए कहा गया था। जिसके बाद, कोल्हापुर में एसीबी अधिकारियों ने वरुते के कार्यालय में जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए, शिंदे और निजी एजेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बाद में, एसीबी अधिकारियों ने वरुते को भी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कोल्हापुर स्वास्थ्य सेवा के उप निदेशक कार्यालय में सहायक अधीक्षक मारुति पराश्रम वरुते (50), जिले के हटकनंगले तहसील के परगाँव के चालक विलास जीवनराव शिंदे (57) और निजी एजेंट शिवम विलास शिंदे (22) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *