नई दिल्ली : पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की प्रमुख कंपनी और देश में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक (सीएसडी) बनाने वाली कंपनी बिसलरी इंटरनेशनल ने तीन फ्लेवर लॉन्च करने की घोषणा की है जिसमें बिसलरी पॉप (ऑरेंज फ्लेवर वाला कार्बोनेटेड पेय), बिसलरी रेव (कोला फ्लेवर वाला कार्बोनेटेड पेय) और बिसलरी स्पाइसी जीरा शामिल है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बिसलरी अपने ज़ॆस्टी लेमन-मिंटी फ्लेवर को भी जारी रखेगी। ये नए फिज़ी ड्रिंक्स पोर्टफोलियो जनरेशन ज़ेड के स्वाद को दर्शाते हैं, जो एक तरोताज़ा करने वाले स्वाद की तलाश में रहते हैं। प्रत्येक पेय का एक फ्लेवर है जो अपने नाम के अनुसार स्वाद प्रदान करता है।कंपनी की उपाध्यक्ष जयंती चौहान ने कहा “बिसलरी इंटरनेशनल की देश में आइकॉनिक उत्पादों को लॉन्च करने की विरासत है। इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए, हमने तरोताज़ा करने वाले तरह-तरह के कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक लॉन्च किए हैं जिसका स्वाद युवाओं और आधुनिक ग्राहकों को आकर्षित करेगा।
आज के युवा ओटीटी प्लेटफॉर्म का आनंद लेते हैं क्योंकि ये बेहद दिलचस्प एवं लगातार विकसित हो रही प्रोग्रामिंग का निर्माण करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने उन कलाकरों को लेकर एक नया अभियान लॉन्च किया है जो ओटीटी प्लैटफॉर्म पर धूम मचा रहे हैं। इन कलाकारों का युवाओं के साथ मजबूत जुड़ाव है। हमें भरोसा है कि हमारा अभियान जनरेशन ज़ेड के साथ बखूबी मेल खाएगा, जो लगातार नए उत्पादों की तलाश में रहते हैं और खुद के लिए एक खास मुकाम बनाते हैं। ”
