चंडीगढ़/मोहाली : पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा राज्य के जीएसटी अधिकारियों के लिए विकसित टैक्स इंटेलिजेंस पोर्टल लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कराधान विभाग की आठ इन्नोवा कारों को भी हरी झंडी देकर रवाना भी किया। चीमा ने पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पोर्टल राज्य के कराधान अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में कर वसूली और कर पालना का विश्लेषण और निगरानी करने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि यह सिस्टम डिफॉल्टरों और टैक्स चोरी करने वालों की पहचान करने के लिए क्षेत्रीय स्तर के दफ्तरों और एन्फोर्समैंट की ज़रूरतों को पूरा करता है और विभाग के फील्ड अधिकारियों को बैकवर्ड सप्लाई चेन वैरीफिकेशन लिंकेज और कार्यवाही योग्य रिपोर्टें भी देता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के द्वारा उपलब्ध अलग-अलग डेटा के प्रभावशाली विश्लेषण, करदाताओं द्वारा पालना, वापसियों की तस्दीक में बेहतर जाँच, ऑडिट प्रक्रियाओं में आसानी, पूरी सप्लाई चेन का विश्लेषण, रिटर्न डिफॉल्टरों की लाइव निगरानी और देरी से कर अदा करने वालों के ब्याज की संख्या में मदद मिलेगी।
