अमृतसर। पंजाब सामाजिक सुरक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकलांगों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पहली कक्षा से 12वीं तक के दिव्यांग छात्रों को 25 सौ-तीन हजार वार्षिक वजीफा दिया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार उपायुक्त अमित तलवार ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से दो हजार पांच सौ से तीन हजार वार्षिक वजीफा दिया जा रहा है और राष्ट्रीय न्यास अधिनियम योजना के तहत स्थानीय स्तर की समिति द्वारा विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजनों के संरक्षकता दी जाती है। यह माता-पिता के परिवार के सदस्यों को दिया जाता है। इस योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों की मदद से निर्मिया स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमा किया जाता
