पहले दिन 40 पर्यटकों ने किये दीदार
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी गुरुवार (एक जून) से पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है। फूलों की घाटी खुलने के पहले दिन 40 पर्यटकों ने स्वर्ग समान घाटी के दीदार किए। बर्फ और प्रकृति के बीच फूलों की घाटी पहुंच कर सैलानी रोमांचित हुये। नन्दा देवी वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी भारत भूषण मार्तोलिया ने बताया इस वर्ष फूलों की घाटी के दीदार करने आये सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। वन विभाग की टीम ने रेंज ऑफिसर की अगुवाई में यहां पहुंचे पर्यटकों का स्वागत किया। समुद्रतल से लगभग 13000 फुट ऊपर स्थित विश्व धरोहर को ‘वैली ऑफ फ्लावरÓ के नाम से भी जाना जाता है। यहां फूलों की 600 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें बह्रमकमल, जैस्मिन, गोल्डन लिली, ब्लू पॉपी,मैरीगोल्ड सहित कई अन्य कई फूलों की प्रजातियां हैं। पुष्प प्रेमियों के लिए यह स्वर्ग से कम नहीं है। बिट्रिश पर्वतारोही फ्रेंक स्मिथ इसे दुनिया के सामने लाए। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान चमोली जिले में स्थित है। यह 87.50 वर्ग किमी में फैली हुई है 1982 में राष्ट्रीय उद्यान तथा 1988 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया था। फूलों की घाटी का देखने के लिए भारतीयों नागरिकों को 150 तथा विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है।
पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी
