गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात में बनेंगे मॉडल फ़ायर स्टेशन

गांधीनगर : उत्तर गुजरात की दो नगर पालिकाओं में ज़िला स्तरीय मॉडल फ़ायर स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की नगर पालिकाओं में अग्निशमन सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं संगीन बनाने का नागरिक सुविधा केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाया है। इसी दिशा में उन्होंने उत्तर गुजरात की दो नगर पालिकाओं पाटण तथा मोडासा में ज़िला स्तरीय मॉडल फ़ायर स्टेशनों के निर्माण के लिए कुल 10,500 वर्ग मीटर भूमि आवंटन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
तदनुसार पाटण ज़िला मुख्यालय पाटण की नगर पालिका को सांडेसरपाटी में 5000 वर्ग मीटर भूमि तथा अरवल्ली ज़िला मुख्यालय मोडासा की नगर पालिका को 5500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने पाटण नगर पालिका के लिए भूमि की जंत्री की क़ीमत तथा डीपीआर सहित कुल सात करोड़ 75 लाख रुपए की राशि मंज़ूर की है।मुख्यमंत्री ने अरवल्ली के मोडासा में मॉडल फ़ायर स्टेशन के निर्माण के डीपीआर सहित कामकाज के लिए कुल 12 करोड़ 16 लाख 16 हज़ार 698 रुपए के कार्यों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *