नयी दिल्ली। मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का गुरुवार को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सामरिक बल कमान ने ओडिशा में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इस मिसाइल का परीक्षण किया। यह मिसाइल अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित लक्ष्य पर भी सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। इस प्रायोगिक परीक्षण से मिसाइल सभी संचालन और तकनीकी मापदंडों की कसौटी पर खरी उतरी है।
