गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी व पुत्र की मौत

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के हाथीनाला क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाथीनाला तिराहे से दुद्धी रोड पर ग्राम हथवानी के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार रशीद अली (30), पत्नी शाहजहां (27) तथा पुत्र असलम (4) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राशीद अपनी पत्नी का दुद्धी के एक अस्पताल से चेकअप करा कर लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतको के जेब में मिले आधार कार्ड पर अंकित पते से सबका शिनाख्त हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *