गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्रकार के घर पर हमला, पांच घायल

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र में रहने वाले लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के घर पर आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर दिया ,जिसमें पत्रकार सहित घर के पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सुरियावां थानाक्षेत्र के बहरैची गांव निवासी सुरेश गौतम के मकान पर पुरानी रंजिश को लेकर आज दोपहर 3 बजे लगभग 10 से 12 लोगों ने चढ़ाई कर दी थी। हमले में पत्रकार सुरेश गौतम, उनकी बहन मंजू, भाई दिनेश व रमेश घायल हो गये हैं।
हमलावरों ने मकान के सामने खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने वाराणसी बीएचयू ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। हमला करने वाले आरोपी फरार हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी। पत्रकार के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *