अहमदाबाद : गुजरात में अहमदाबाद शहर के अलग-अलग इलाकों से विशेष अभियान समूह (एसओजी) दल ने 18 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार किया हैं। एसओजी सूत्रों ने आज यहां बताया कि अहमदाबाद शहर में अवैध रूप से रह रहे बंगलादेशी नागरिकों की जांच के दौरान ओढ़व, सोनी की चाल, राजेन्द्रपार्क वेरा के पास से, छोटा लाल की चाल, घाटलोड़िया चाणक्यपुरी जनतानगर फाटक के पास से, इसनपुर, कोझी होटल के पास से तथा अन्य अलग-अलग जगहों से 19 से 50 साल उम्र के कुल 18 बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ लिया गया। वे अवैध रूप से बांग्लादेश से यहां आकर रह रहे थे। उनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
