गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाल श्रमिक मिलने पर दुकानदारों को नोटिस जारी

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बाल श्रम विभाग, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन शामली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों पर तीन बाल श्रमिक काम करते पाए गए। इस पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार, बाल श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी विप्लव दीक्षित, जिला चाइल्ड लाइन से विनोद कुमार तथा वन स्टॉप सेंटर से पल्लवी टीमों के साथ में जनपद के थाना कैराना कोतवाली इलाके में पहुंचे। टीमों ने बचपन बचाओ अभियान के तहत मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान विभिन्न दुकानों पर 18 वर्ष से कम आयु के तीन श्रमिक काम करते हुए पाए गए, जिस पर दुकान संचालकों को नोटिस जारी किए गए। साथ ही, बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति शामली के सामने पेश करने की हिदायत दी गई। छापेमार कार्रवाई के चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
श्रम प्रर्वतन अधिकारी ने बताया कि बाल श्रम पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विजयपाल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *