गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खड़गे, राहुल ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया हैं। खड़गे ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से दुर्घटना स्थल पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराये जाने का आग्रह किया है। खड़गे ने ट्वीट किया, “ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़ी भयानक ट्रेन दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “हम अधिकारियों से बचाव अभियान में तेजी लाने और घायलों को शीध्र राहत प्रदान करने का आग्रह करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का अनुरोध करते हैं।” गांधी ने ट्वीट किया, “कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे बचाव कार्य में हर जरुरतमद की हरसंभव सहायता करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *