गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपराधियों को सरकार का संरक्षण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर हमले की कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दोहराया कि भाजपा सरकार में गुण्डई और अपराध चरम पर है। भाजपा के गुण्डों के सामने खाकी लाचार है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।

यादव ने जारी बयान में कहा कि ताजा उदाहरण कन्नौज का है। जहां भाजपा सांसद ने अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया। सांसद की गुण्डई के आगे पुलिस बेबस है। सांसद ने शर्मनाक करतूत की है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आरोपी भाजपा सांसद पर एनएसए कब लगेगा। बुलडोजर कब चलेगा।
उन्होने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा नेताओं की अपराधिक हरकते लगातार जारी है। सत्ता के घमण्ड में भाजपाई सारी हदें पार कर रहे है, भाजपा के नेता शीर्ष नेतृत्व से संरक्षण पाकर खुद अपराधियों के साथ मिलकर हत्या, बलात्कार, लूट, फिरौती, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त हैं। यादव ने कहा है कि प्रदेश का पुलिस प्रशासन सत्ता संरक्षित अपराधियों और गुण्डों के सामने नतमस्तक है। सत्ता के संरक्षण में सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों, थानों में गुण्डों के चल रहे नंगानाच को जनता सब देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *