गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, दो घायल

सिरसा : हरियाणा में सिरसा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव सालमखेड़ा के निकट कार व बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर ओढां थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह निवासी नरेल खेड़ा और मोटरसाइकिल सवार बहादुर सिंह निवासी गांव भम्भूर के तौर पर हुई है।
थाना प्रभारी अनिल सोढी के अनुसार गांव नरेल खेड़ा निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह अपनी कार में सवार होकर डबवाली की तरफ जा रहा था। गांव सालमखेड़ा के निकट कार ने आगे जा रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पार कर डबवाली की तरफ से आ रही एक पिकअप में जा टकराई। पिकअप पलटने से दीपांशु व विनोद निवासी मडकोली (रोहतक) घायल हो गए।

दुर्घटना में बाइक सवार चालक बहादुर सिंह व कार सवार सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार बहादुर सिंह रिश्तेदारी में डबवाली में अन्तिम संस्कार रस्म में शिरकत करने जा रहा था। टक्कर के बाद कार का इंजन व टायर टूट कर चेचीस से अलग हो गए। जांच अधिकारी जागर सिंह ने बाइक सवार के भाई राजिन्द्र के ब्यान पर कार सवार मृतक कुलदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *