गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की आंख फोड़ कर हत्या

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा क्षेत्र में अज्ञात हत्यारों ने एक युवक की आंख फोड़ कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के नगला बेनी का निवासी विपिन कुमार (30) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। करीब डेढ माह पहले वह अपने घर आयाथा। शुक्रवार को उसकी मां भाई अलीगंज एक रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान विपिन कुमार पत्नी रूबी से बाजार जाने की बात कह कर घर से गया और घर वापस नहीं लौटा था। उन्होने बताया कि आज सुबह विपिन कुमार के पिता गांव के खेतों की ओर गये तो एक खेत में विपिन कुमार का शव पडा पाया। उसकी आंख में धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *