गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधिकृत कंपनी के प्रतिनिधि रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान के बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर डिस्कॉम द्वारा अधिकृत कंपनी के अधिकारी सुरेश कुमार एवं रोहिताश मीणा को आज 40 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बयूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके पिता के नाम से जारी कृषि कनेक्शन को लगाने एवं सामान देने की एवज में सुरेश कुमार एवं रोहिताश मीणा 50 हजार रूपए की मांग की जा रही है।
इस पर ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज ट्रेप की कार्यवाही करते हुये सुरेश कुमार एवं रोहिताश मीणा को 45 हजार रूपए की रिश्वत ली जिसमे से पांच हजार रूपए परिवादी को वापस लौटाकर रिश्वत की राशि 40 हजार रूपए लेते गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *