गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

कोटा : राजस्थान में कोटा के कोटड़ी इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी निवासी महेश कश्यप (32) आटो चलाने का काम करता था। वह कल शाम को अपने काम से घर आने के बाद अकेला था क्योंकि उस समय उसकी मां और भाई अपने-अपने काम पर गए है जबकि पत्नी पीहर गई हुई थी। रात्रि करीब 10 बजे जब मां और भाई वापस घर लौटे तो महेश उन्हें कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

वे तत्काल महेश को फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी लेकिन उसका पत्नी से किसी भी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *